सकलडीहा रेलवे स्टेशन से चार दर्जन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

सकलडीहा रेलवे स्टेशन शराब और बीयर तस्करों के लिये सेफ जोन बन गया है। यहां से आये दिन शराब तस्कर बैग में शराब बिहार ले जा रहे है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक युवक सहित दो बाल अपचारी को पकड़ा है। जिसके पास से चार दर्जन बीयर की कैन बरामद किया गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मची है।

कोतवाली पुलिस ने 1 अक्टूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास बिहार के राजा बाजार बिहिया निवासी रोशन कुमार को 48 केन बीयर के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी बीयर व शराब खरीदकर उसे इकट्ठा किया जाता था और ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने से मुनाफा कमाया जाता था।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दो बाल अपचारियों को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।