मीरजापुर(पड़री)। विकास खण्ड पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भवरख में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। समारोह में शिक्षक खुशाल सिंह, शिक्षामित्र चंद्रकला कुमारी, एजुकेटर संध्या विश्वकर्मा, रसोइया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







