डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल, मीरजापुर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर । डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल, मीरजापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

​विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बापू के जीवन मूल्यों—सत्य, अहिंसा, दया, सेवा और सादगी पर आधारित सुंदर पोस्टर, स्लोगन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने चरखा चलाकर एवं बापू के विचारों वाले प्लेकार्ड्स प्रदर्शित कर सभी को बापू के संदेशों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

​कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी के विचार और उनके द्वारा दिखाया गया सत्य व अहिंसा का मार्ग आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है।

बापू का जीवन ही उनका संदेश है। यदि हम उनके बताए मार्गों पर चलें, तो समाज में शांति, सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। युवाओं को बापू के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

​विद्यालय के डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “गांधी जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बापू के उच्च विचारों और नैतिक मूल्यों को याद करने और उन्हें आत्मसात करने का दिन है।

​डायरेक्टर प्रीती सर्राफ ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “के समय में सत्य, अहिंसा, प्रेम और सेवा भावना जैसी सीख बेहद आवश्यक है। हमारे बच्चे ही देश का भविष्य हैं और जब वे बापू के सिद्धांतों को अपनाएंगे, तभी एक उन्नत भारत का सपना साकार होगा।”

​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, शुभांगी, मुस्कान गुप्ता, आस्था गुप्ता, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई