जल जमाव पर डीपीआरओ का बड़ा एक्शन, देईपुर पहुंचकर जताई कड़ी नाराजगी
वाराणसी चोलापुर स्थानीय विकास खंड चोलापुर के देईपुर गांव में जल जमाव की शिकायत पर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी आलोक कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों तथा शिकायतकर्ता के परिजनों से भी जानकारी ली।मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने परियोजना निदेशक वाराणसी से गांव में जल जमाव की शिकायत की थी।







