मीरजापुर में अनुदेशक कल्याण समिति की बैठक, नगर खंड की नई कार्यकारिणी गठित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। जनपद मीरजापुर के विकासखंड नगर के साईं धाम मंदिर लोहंदी में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने नगर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया।

इसमें खंड अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, खंड उपाध्यक्ष नन्हेंलाल, खंड महामंत्री मीना चौहान, खंड सचिव जूही विश्वकर्मा, खंड कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश, खंड संगठन मंत्री विनय कुमार सिंह और प्रीतू सिंह, खंड प्रचार प्रभारी आशीष कुमार सिंह एवं विपिन कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया।

इसके बाद अनुदेशकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रमुख मांगों में 4 फरवरी 2026 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार अनुदेशकों के बकाया का यथाशीघ्र भुगतान, अनुदेशकों का गृह खंड में स्थानांतरण और महिला अनुदेशकों को बाल देखभाल अवकाश दिया जाना शामिल रहा।

बैठक का संचालन जनपद उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक में आराधना शुक्ला, अमित मिश्रा, योगेश पटेल, आनंद सिंह, अमित कुमार सिंह, दुर्वासा सिंह, राजेश कुमार यादव, ओमप्रकाश, ममता, प्रीति गौतम, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई