थाना शिवपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी एवं पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक शिवपुर के निर्देशन में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0445/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित करीब 09 वर्षीय गुमशुदा बालक की लगातार तलाश एवं खोजबीन की गयी।

दिनांक 30.09.2026 को उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा एवं का0 अमोद कुमार द्वारा तलाश/चेकिंग के दौरान गुमशुदा बालक जियम कालेज, शिवपुर, वाराणसी के बगल में बाउण्ड्री में सोया हुआ सकुशल बरामद किया गया। बालक को पुलिस संरक्षण में लेकर परिजनों को सूचित किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29.09.2026 को गुमशुदा बालक के परिजन द्वारा थाना शिवपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि करीब 09 वर्षीय बालक घर से बिना बताए चला गया है तथा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 0445/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु नियुक्त किया गया।

पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश के साथ कमाण्ड सेन्टर, सिगरा से सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। लगातार तलाश एवं चेकिंग के दौरान दिनांक 30.09.2026 को समय करीब 03:00 बजे गुमशुदा बालक जियम कालेज, शिवपुर के बगल स्थित बाउण्ड्री में सोया हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय

स्थान:जियम कालेज, शिवपुर, वाराणसी के बगल स्थित बाउण्ड्री।
दिनांक: 30.09.2026
समय:करीब 03:00 बजे।

बरामदगी का विवरण

01 नाबालिग गुमशुदा बालक सकुशल बरामद।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, थाना शिवपुर कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा, थाना शिवपुर कमि0 वाराणसी।
3. का0 अमोद कुमार, थाना शिवपुर कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई