दिनांक 30.09.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंधोरा बाजार से मवइया की ओर आने वाले एक पिकअप वाहन संख्या UP65 FT 8234 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक द्वारा वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर वाहन सहित 03 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुबारक खान पुत्र सम्पत खान, निवासी ग्राम संदहा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष, सोनू भारती पुत्र स्व0 मुनारी भारती, निवासी ग्राम मैनुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष तथा छोटक पुत्र खट्टर, निवासी ग्राम बराई, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर बांधे गए 09 राशि पड़वा व 01 राशि पड़िया, कुल 10 राशि भैंसा/भैंस जीवित बरामद हुए।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 0179/2026, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुबारक खान द्वारा बताया गया कि उक्त पिकअप वाहन को ग्राम बराई, थाना केराकत, जनपद जौनपुर से पशुओं को लादकर वाराणसी ले जाया जा रहा था।
बरामदगी का विवरणः
01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP65 FT 8234
09 राशि पड़वा व 01 राशि पड़िया, कुल 10 राशि भैंसा/भैंस जीवित
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
उ0नि0 पंकज पाण्डेय, थानाध्यक्ष सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 रोशन सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा सिंधोरा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 नन्द कुमार सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 लोकेश कुमार, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 महेश कुमार, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 हिमांशु राय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी







