मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास, पुलिस प्रशासन ने पुतला छीना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन करने का प्रयास किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया व चुनाव में हुई धांधली के मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने पुतला अपने कब्जे में लेकर दहन को रोक दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद अपनी मांगों और विरोध को लेकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई।

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े लोकतांत्रिक अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई