24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर साइबर फ्रॉड का आरोप, मकान में चल रहा था कथित नेटवर्क

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड का नेटवर्क संचालित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदित्य विजन के बगल स्थित एक मकान में पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि संबंधित मकान में कुछ लोग फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर साइबर फ्रॉड का खेल चला रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तथा वहां रखे दस्तावेजों और अन्य सामान की भी जांच की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की सूचना है। हालांकि बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और इसका संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और कथित साइबर फ्रॉड के जरिए कितने लोगों को निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही नेटवर्क से जुड़े लोगों और पूरे मामले का विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।