मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर ₹4.50 लाख नकद और करीब ₹8 लाख के सोने के जेवर ले उड़े चोर शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर अजय मेडिकल्स को बनाया निशाना। रेलवे ट्रैक की ओर से दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर। चार सोने की चेन, तीन अंगूठियां और शादी में मिले आभूषण भी गायब।
बगल के राहुल टी स्टॉल का ताला तोड़कर ₹500 नकद और सामान चोरी। पहचान छिपाने के लिए मेडिकल स्टोर का सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए चोर।
सुबह दुकान पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी, व्यापारियों में आक्रोश।पीड़ित ने डायल 112 पर दी सूचना, शिवपुर पुलिस जांच में जुटी।एक ही रात में दो दुकानों में चोरी से शिवपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।








