योगी बोले- ‘टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा’, अखिलेश चिंता न करें, हर हफ्ते बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ 

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांवों में बीमारी के प्रमुख कारणों में गंदगी और साफ पानी की कमी शामिल हैं। स्वच्छता अभियान और हर घर नल योजना के जरिए इन समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है।

योगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई टोटी चोरी करके ले जाता है तो प्लंबर उसे ठीक कर देता है। उन्होंने कहा, “टोटी चोर चोरी करते रहेंगे और पानी बहता रहेगा।”
मुख्यमंत्री ने रोजगार को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चिंता न करें, सरकार हर सप्ताह नियुक्ति पत्र बांटने का काम करेगी।

वहीं, अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, जलभराव और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर सरकार की आलोचना की।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।