सन्तनगर (मीरजापुर)। थाना सन्तनगर क्षेत्र में नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना सन्तनगर में मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता व पाक्सो अधिनियम के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभियान व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 24 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल चौहान पुत्र सुरेश चौहान निवासी ककरद थाना सन्तनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय/कारागार भेज दिया।







