नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान: 24 सितंबर को मुंबई में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मुंबई/गोरखपुर

‘गदर’ और ‘वेलकम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान नहीं रहे। गुरुवार, 24 सितंबर को उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि:

मुश्ताक खान के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया है।

राजपाल यादव बोले – ‘यकीन नहीं हो रहा’: अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।

अनीस बज्मी बोले – ‘निशब्द हूं’: निर्देशक अनीस बज्मी ने शोक जताते हुए कहा कि वे इस खबर से निशब्द हैं।

निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा भावुक पोस्ट: ‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा – ‘कितने लम्हे संग गुजारे, कितनी फिल्में साथ में की। उफ्फ… इतनी जल्दी मुश्ताक भाई चले जाएंगे.. सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

मुश्ताक खान ने अपने 40 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर किरदार में जान डाल दी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई