उद्धव फाउंडेशन वाराणसी के तत्वाधान 20 सितंबर 2026 दिन रविवार पूर्वानुमान 11:00 बजे से श्री राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का शिवकाली मंदिर बरेका वाराणसी में आयोजन किया गया प्रतिभागी बाल स्वरूप छोटे-छोटे बच्चे श्री राधा और कृष्ण का रूप धर मंच पर थिरकने लगे शिव काली मंदिर का दरबार भगवान श्री जी और कृष्णा स्वरूपों से गूंजायमान हो उठा
प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने प्रस्तुति कर भाग लिया प्रतियोगिता में लल्ला वर्ग 3 वर्ष तक कान्हा वर्ग 6 वर्ष तक कृष्णा वर्ग 12 वर्ष तक किशोरी वर्ग 18 वर्ष तक एवं समूह वर्ग 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ पूनम सिंह खरवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने भगवान श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया
प्रतियोगिता की शुरुआत संयोजक पायल सरल ने गणेश बंदना की प्रस्तुति कर किया तत्पश्चात संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन कर स्वागत किया
लल्ला वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा मैं नहीं माखन खायो ,मटकी तोड़ना कान्हा भर के प्रतिभागियों द्वारा कालिया वध कृष्ण बाल के प्रतिभागी द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने और किशोरी वर्ग के राधा स्वरूपों द्वारा मनमोहन नित्य का प्रदर्शन कर प्रांगण में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया 8 घंटे चले कार्यक्रम का सफल संचालन कुमकुम पटेल, रेखा वर्मा, जया कुमारी संगीता भट्टाचार्य एवं पायल सरल द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संयोजन राकेश वर्मा, अशोक वार्ष्णेय, आलोक भट्टाचार्य, संजय श्रीवास्तव एवं नवोदिता भट्टाचार्य ने किया अंजना श्रीवास्तव गोविंद वर्मा भीमसेन सरल एवं अनामिका प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई रामकुमार गुप्ता उप प्रधानाचार्य अग्रसेन इंटर कॉलेज जी द्वारा उपस्थित समस्त प्रतिभागियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया
लल्ला वर्ग-सान्वी, कान्हा , वैष्णो कुशवाहा,, कान्हा वर्ग- शिवादित्य त्रिपाठी, स्पर्श यादव, अभिराज श्रीवास्तव, कृष्णा वर्ग-अदे्जा भंडारी, अनन्या कुमारी, युवराज, किशोरी वर्ग – इशिता केसरी, धनश्री वर्मा, काशीवि गुप्ता, समूह वर्ग- टी एस डी इंग्लिश स्कूल, जूही नृत्य कला केंद्र एवं नटराज कला केंद्र प्रतिभागियों ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।आलोक मिश्रा,आरती टंडन,रुचि श्रीवास्तव, दिव्या मेहता, फिजियोथैरेपिस्ट आर के सिन्हा जी,संजय श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित थे







