सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 22 सितम्बर 2026- लालडिग्गी स्थित पी.एम. कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत विषय – 25 वर्षों के सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा शामिल हुए।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को बेहद सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जब भविष्य का भारत बनाते हैं, तो वह चित्र पूरे परिवार और पूरे मोहल्ले तक पहुंचता है, यही इस कार्यक्रम की शक्ति है।

विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम सह संयोजक, जिला मंत्री भाजपा पूनम चौरसिया ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को प्रतियोगी नहीं, अपितु विकसित भारत 2047 के संकल्प का सहभागी बनाता है। मोदी सरकार विजन देने वाली सरकार है।

नगर अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का विजन दिया है, विद्यार्थी ही 2047 के भारत का निर्माता है, इसीलिए उसकी कल्पना को मंच देना इस अभियान का महत्वपूर्ण अंग है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नमन करते हुए आइए विकसित भारत का संकल्प लें।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी, जिला आई.टी. संयोजक अमित सिंह, कोन मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अजय रंजक, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, सभासद गोवर्धन यादव, कोषाध्यक्ष सुंदरम सोनी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई