गाजीपुर उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव नीरज गोंड द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। साथ ही, आज का उपस्थिति पंजिका के मिलान के अनुसार आवासित किशोर भी उपस्थित पाए गए।
सचिव द्वारा संस्था के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बच्चों को तय मीनू के अनुसार ही भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, और धुले हुए कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां (योग/व्यायाम) कराने तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आवासित बालकों से उनकी समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई। किसी भी बालक द्वारा किसी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की कोई शिकायत नहीं की गई है।







