वाराणसी:
नरिया वार्ड में ₹82 करोड़ की लागत से 19 किलोमीटर और जोल्हा उत्तरी वार्ड में रु 103 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर जलनिकासी एवं पेयजल पाइप लाइन परियोजना के शुभारम्भ का भूमिपूजन महापौर अशोक तिवारी व कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा वार्ड के सभी घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सौरभ ने कहा कि काशी की जनता की समस्याओं का समाधान केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ और आगे भी जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूँगा।”
विधायक ने यह भी कहा कि काशी की इस पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
नरिया वार्ड में शिलान्यास का पूजन पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल ने और जोल्हा उत्तरी वार्ड में शिलान्यास का पूजन क्षेत्रीय पार्षद शरद पांडेय मुन्ना ने किया। दोनों स्थानों पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नारियल फोड़ परियोजना का शुभारंभ किया।







