सर्विंलास व साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 25000 रुपयें के इनामियां वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

थाना साइबर क्राइम द्वारा प्राप्त साइबर शिकायतों की जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि “सत्कार निधि लिमिटेड” एवं अन्य फर्जी माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के नाम पर लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया जा रहा है। अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल एवं अन्य माध्यमों से लोगों से सम्पर्क कर उन्हें लोन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया जाता था तथा प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी, बीमा शुल्क एवं अन्य चार्ज के नाम पर धनराशि जमा कराई जाती थी।

इस कम्पनी की आड में साइबर फाइनेंसियल फ्राड का रुपया इसी अकाउंट में मंगवाया जाता था। शिकायतों के विश्लेषण एवं तकनीकी जांच के दौरान समन्वय पोर्टल एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जिसमें अभियुक्तों द्वारा संचालित बैंक खातों एवं गतिविधियों के संबंध में कुल 16 साइबर शिकायतें विभिन्न राज्यों से दर्ज पाई गईं। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में भी धोखाधड़ी का एक अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, एवं लगभग ₹1,42,00,000/- (एक करोड़ बयालीस लाख रुपये) की साइबर फ्राड से प्राप्त धनराशि होल्ड थी।

प्रकरण में वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। कार्यवाही के क्रम में साइबर थाना पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि चन्दौली जनपद में संचालित एक कार्यालय से इस पूरे गिरोह का संचालन किया जा रहा है। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर शिकायतों के कारण अपना कार्यालय बंद कर कम्प्यूटर, रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख हटाकर फरार होने की तैयारी में है।

▪️प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम, चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0

14/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत कर साइबर सेल व सर्विंलास टीम द्वारा दिनांक 12.06.2026 को वित्तीय धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्त (विरेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी बर्थरा खुर्द थाना चन्दौली, आशीष पटवा पुत्र सत्यदेव पटवा निवासी बबुरी बाजार थाना बबुरी) व 01 अभियुक्ता (सोनी पत्नी शिवपूजन निवासी शाहपुर थाना चकिया) को गिरफ्तार किया गया।

▪️अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग उपकरण व फर्जी दस्तावेज—03 सीपीयू,

03 मॉनीटर, 03 की-बोर्ड, 02 माउस, 02 प्रिंटर, 01 कैलकुलेटर, 350 पासबुक, 03 कूटरचित पहचान पत्र, 21 रजिस्टर, 06 ब्लैंक चेक, 03 स्मार्ट फोन, 11 विभिन्न मोहरें, स्टैम्प पैड, विभिन्न सिम कार्ड तथा बैंकिंग व वित्तीय लेन-देन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद कर अग्रिम विधानिक कार्यवाही की गई थी।

▪️दिनांक 15.09.2026 को थाना साइबर क्राइम, चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0

14/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में वांछित ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त आशीष गैलवार पुत्र स्व0 सुखलाल निवासी फर्रुखाबाद को साइबर सेल टीम व सर्विंलास टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 को समय 21:11 बजे थाना चिनहट, कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र से मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

▪️पूछताछ में अभियुक्त द्वारा साइबर फ्रॉड में बैंक खाता उपलब्ध कराने एवं अन्य

आरोपियों के सम्पर्क में रहने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के कब्जे से 01 की-पैड मोबाइल फोन लावा प्राइम बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

आशीष गैलवार पुत्र स्व0 सुखलाल निवासी फर्रुखाबाद।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

थाना साइबर क्राइम, चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग साइबर सेल
2.हे0का0 संतोष कुमार सिंह साइबर सेल
3.हे0का0 पवन कुमार यादव साईबर सेल
4.का0 मनोज चौहान साइबर सेल

सर्विंलास टीम-
का0 गणेश तिवारी सर्विंलास जनपद चंदौली

जनसामान्य से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के बहकावे में आकर लोन या निवेश के नाम पर धनराशि जमा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई