राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट संचालन के लिए नराकास, चंदौली को मिला ‘प्रशंसनीय’ पुरस्कार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), चंदौली को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग के लिए ‘प्रशंसनीय’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार समिति से संबद्ध कार्यालयों द्वारा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नराकास द्वारा नियमित रूप से हिंदी कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

नराकास, चंदौली के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सम्मान समिति से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को आमजन से संवाद का प्रभावी माध्यम बताया।

समिति के सदस्य सचिव अमित दीक्षित ने गृह मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हिंदी के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। उन्होंने भविष्य में भी कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए अपने प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई