मीरजापुर: .apk फाइल से साइबर ठगी, संतनगर पुलिस ने पीड़िता को ₹20,578 वापस कराए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 13 सितंबर। थाना संतनगर साइबर सेल टीम ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल के माध्यम से की गई साइबर ठगी की घटना में पीड़िता के खाते से ठगे गए पैसे का एक हिस्सा वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पीड़िता आशा देवी के खाते में ₹20,578 वापस कर दिए गए।

आवेदिका आशा देवी, पत्नी भागीरथ, निवासी अषाढी, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर ने थाना संतनगर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने .apk फाइल के जरिए उनके खाते से कुल ₹94,715 की ठगी कर ली। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107260159526 दर्ज कराई गई, जिसके बाद साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना संतनगर साइबर सेल टीम ने बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित किया। जांच के दौरान एमआरएम के माध्यम से ₹20,578 की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।

पैसे वापस आने पर आशा देवी थाने पहुंचीं और मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों तथा संतनगर साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस ने उनसे अनुरोध किया कि वे अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए प्रेरित करें।

थाना संतनगर साइबर सेल टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष संतनगर), वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव तथा आरक्षी इनय कुमार।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई