यूपी चुनाव 2027: ‘अखिलेश से बेहतर योगी’ के नैरेटिव पर भाजपा का दांव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। लखनऊ में हुई मैराथन बैठक में पार्टी नेताओं ने ‘अखिलेश से बेहतर योगी’ के नैरेटिव के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर मंथन किया।

बैठक में विकास, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सड़क-बिजली, औद्योगिक विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने का सुझाव दिया गया। वहीं, सपा के पीडीए नैरेटिव का जवाब सोशल मीडिया और जमीनी संपर्क के जरिए देने पर भी चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने थाने और तहसील स्तर पर जनता की शिकायतों की सुनवाई बेहतर करने की जरूरत भी बताई। भाजपा ने महामंत्रियों को संगठन मजबूत करने, जनता से नियमित संवाद करने और 2027 चुनाव में जीत के लिए काम तेज करने का लक्ष्य दिया है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।