​यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, वाराणसी में 156 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​वाराणसी (10 सितम्बर 2026)

यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), वाराणसी में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक त्रिभुवन राम जी एवं विशिष्ट अतिथि हरहुआ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय रहे।
​

संस्थान के निदेशक अम्बरीश कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित इस समारोह में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख शैलेन्द्र कुमार जी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कुल 156 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
​

मेधावी एवं सफल उद्यमियों का सम्मान: प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि के कर-कमलों से प्रमाण-पत्र दिया गया। साथ ही, संस्थान से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर चुके सफल उद्यमियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
​

कौशल का व्यावहारिक उपयोग: मुख्य अतिथि त्रिभुवन राम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे अर्जित ज्ञान का उपयोग केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित न रखकर स्वयं का रोजगार शुरू करें और दूसरों के लिए भी अवसर पैदा करें।​क्षेत्रीय प्रमुख शैलेन्द्र कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि बैंक स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को आवश्यक ऋण योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर है।

​संस्थान के निदेशक अम्बरीश कुमार ने बताया कि RSETI का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद भी युवाओं को मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाता रहता है।
​

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य सुश्री रेखा केशरी, परवेश कुमार मौर्य, ऑफिस असिस्टेंट जय किशन सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में निदेशक अम्बरीश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई