दिनांक 10.09.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 227/2026, धारा 65(1)/89/351(3)/137(2) बी0एन0एस0 एवं धारा 5 J(ii),(L),(N)/6, 16/17 पॉक्सो एक्ट में प्रकाश में आये वांछित महिला अभियुक्ता को थाना मिर्जामुराद के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने तथा बाद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में लिखित सूचना दी गई थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 03.09.2026 को अभियुक्त सौतेले पिता महेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं प्रकाश में आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना में अभियुक्त का सहयोग करने के संबंध में वादिनी मुकदमा को भी अभियोग में वांछित अभियुक्ता पाया गया। उक्त महिला अभियुक्ता अपने मुकदमे के संबंध में जानकारी हेतु थाना मिर्जामुराद आई थी, जहां पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :
मनीषा देवी पत्नी महेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी ग्राम करधना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, हाल पता बघवानाला, हुकुलगंज, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0उ0नि0 सुमन साहू, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 सुमन, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 प्रतिभा बौद्ध, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 धर्मेश, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 कमलेश कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।







