दिनांक 09.09.2026 को थाना राजातालाब पर पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 0027/2026 से संबंधित गुमशुदा महिला को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया।
उक्त संबंध में परिजन द्वारा थाना राजातालाब पर प्रार्थना पत्र देकर महिला के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में सूचना दी गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना राजातालाब पुलिस द्वारा टीम गठित कर पतारसी-सुरागरसी, सर्विलांस सेल वाराणसी एवं पंपलेट के माध्यम से गुमशुदा की तलाश की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित प्रयास करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त गुमशुदा महिला को परिवारीजन के सुपुर्द किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 सुनील कुमार, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
2. म0कां0 पूजा, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।







