सिंधोरा थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग: सीएम आगमन से पहले पुलिस ने कसी कमर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सिंधोरा थाना क्षेत्र में आगामी वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन में मंगलवार को पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का वाराणसी जनपद में आगमन होना है। इसे ध्यान में रखते हुए गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के कुशल एवं सख्त मार्गदर्शन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसी क्रम में सिंधोरा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने अपनी पुलिस टीम मय फोर्स के साथ सिंधोरा थाना क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर गश्त की और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।इस ताबड़तोड़ और व्यापक पेट्रोलिंग अभियान से असामाजिक तत्वों और अपराधियों में भारी भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

पुलिस अधिकारियों की इस मुस्तैदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-शांति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टालना है। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता संदेश गया है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई