1. मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा रूट एवं कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
2. तदोपरान्त पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई तथा सभी को सतर्कता, अनुशासन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
3. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल एवं प्रमुख चौक-चौराहों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
4. कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी रूट की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
5. पुलिस आयुक्त महोदय ने ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से पूर्णतः तैयार रहने तथा अपने निर्धारित दायित्वों का पूर्ण मनोयोग, अनुशासन एवं सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
6. असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों एवं सूचनाओं पर भी लगातार नजर रखने को कहा गया।

7. वीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत होटल, ढाबा एवं अन्य ठहरने वाले स्थलों की गहन चेकिंग कराई गई तथा वहां ठहरे व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आधार कार्ड एवं अन्य वैध पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया।
8. कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी रूट के प्रमुख तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई।
9. वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए। आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आमजन के आवागमन को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की गई।
10. वीआईपी रूट पर पड़ने वाली गलियों, कट एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में रस्सों की व्यवस्था की गई तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यकतानुसार इनके प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।
11. सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त रस्से एवं लाउड-हेलर उपलब्ध रखने को कहा गया।
12. कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग कराई गई। बिना चेकिंग एवं फ्रिस्किंग किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न देने तथा महिलाओं की सुविधा हेतु पृथक इनक्लोजर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
13. कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रत्येक आगंतुक की अनिवार्य जांच एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए गए।
14. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दिनांक 08.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा रूफटॉप ड्यूटी के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की गई तथा असामाजिक एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
वीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत होटल, ढाबे एवं अन्य ठहरने वाले स्थलों की चेकिंग कर व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर DFMD एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था के साथ चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के उपरान्त ही प्रवेश सुनिश्चित करने तथा महिलाओं हेतु पृथक इनक्लोजर की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों एवं पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।
भीड़ नियंत्रण हेतु रस्से एवं लाउड-हेलर उपलब्ध कराते हुए सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित कमिश्नरेट वाराणसी व वाह्य जनपद से आये हुए समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रह







