25 सेकंड में नदी में समाया शिव मंदिर, वीडियो वायरल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पलिया कलां खीरी

पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शारदा नदी उफान पर है। तराई क्षेत्र में नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही भीषण कटान शुरू हो गया है। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ढकिया खुर्द और पलियापुरवा इलाके में शारदा नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है, जहां किनारे पर बना एक शिव मंदिर महज 25 सेकंड के भीतर कटान की चपेट में आकर नदी में समा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारदा नदी के तेज बहाव के कारण किनारों की जमीन तेजी से धंस रही है। रविवार को ढकिया खुर्द क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर के आसपास की मिट्टी कटने लगी। देखते ही देखते पूरा मंदिर भरभराकर सीधे शारदा की उफनाती धारा में विलीन हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस भयावह मंजर को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

मंदिर के नदी में समाने का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से तटीय इलाकों और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। कटान के कारण उपजाऊ कृषि भूमि और कई आवासीय बस्तियों पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शारदा का जलस्तर और बहाव जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कटान निरोधी कार्य कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।