बाढ़ के पानी से गिरी घर की दीवार, पीड़ितों की बढ़ी मुसीबत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां (गाजीपुर)

स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इसी क्रम में स्टेशन बाजार क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी से दो ग्रामीणों के घर की दीवाल अचानक गिर गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जानकारी के मुताबिक कर्मनाशा नदी के बाढ़ का पानी क्षेत्र के गायघाट, धुस्का सहित देवढ़ी गांव में प्रवेश कर चुका है।

जिससे प्रभावित ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसी क्रम में देवढ़ी गांव श्रीनाथ राम और उनके पुत्र कृपाशंकर तथा इंद्रजीत कुमार का घर भी बाढ़ के पानी से घिर गया और शुक्रवार को अचानक घर के एक तरफ की दीवाल बाढ़ के पानी में गिर गई। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई। दीवाल गिरने से घर का एक हिस्सा पूरी तरह से खुल गया।

जिससे विषैले जीव जंतुओं के घर में प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई। युवा भाजपा नेता अमित सिंह आदि ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर देवढ़ी गांव स्थित पीड़ितों के घर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल तौकीर खान व शिव प्रकाश ने पीड़ितों के हुए क्षति की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपी और पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।