राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी के प्रांगण में जिला स्तरीय (U-14, U-17 एवं U-19) माध्यमिक विद्यालयीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज दिनांक 03/09/2026 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अर्चना सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही

शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के 10 ज़ोन से आई 35 मेधावी छात्राओं ने अपनी बुद्धिमत्ता और शतरंज के दांव-पेचों का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाग किया।

मंच का सफल एवं प्रभावी संचालन ममता दुबे तथा सुनैना चंदेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सभी मुकाबलों का आयोजन शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की कुशल देखरेख में संपन्न कराया गया।

मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है:-

अंडर 19 आयु वर्ग :
आरती राजभर
अर्चना शर्मा
साहिबा खान
शीतल साहू
जाह्नवी
अंडर 17 आयु वर्ग
अनुष्का
अंकिता प्रजापति
संस्कृति मिश्र
नंदिनी यादव
पावनी यादव
अंडर 14 आयु वर्ग
स्वास्तिक केशरी
आस्था कुमारी
शिवानी
आराध्या मिश्रा
श्वेता यादव

आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ धनंजय त्रिपाठ, डॉ आशीष कुमार सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, जया सिंह, रेखा रानी, ताज, राजीव श्रीवास्तव, कांता रानी, प्रिया मिश्रा एवं कविता राय जी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु मैच व्यवस्थापक के रूप में विद्यालय के अरुण शर्मा, रेखा पटेल, प्रियंका यादव, सुधा शर्मा, प्रतिभा जायसवाल एवं प्रियंका कुमारी जी ने सराहनीय योगदान दिया।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित बालिका खिलाड़ी आगामी मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में ‘पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज, वाराणसी’ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रेषक
निशा यादव
प्रधानाचार्या
जीजीआईसी मलदहिया
वाराणसी
9170459995

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।