मीरजापुर
थाना विंध्याचल क्षेत्र में गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौज के मामले में विंध्याचल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की रात थाना विंध्याचल के पटेंगरा नाला के पास अर्टिगा कार सवार व्यक्तियों ने गुटखा खाकर मोटरसाइकिल सवार युवक के ऊपर थूक दिया था।
विरोध करने पर कार सवारों ने युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस संबंध में पीड़ित विकास निषाद पुत्र रामलखन निषाद निवासी पुरानी वीआईपी मोतिया झील थाना विंध्याचल की तहरीर पर थाना विंध्याचल में मु0अ0सं0-243/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 29.08.2026 को विंध्याचल पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. अमन वर्मा पुत्र सुदामा निवासी छोटकी महुअरिया थाना विंध्याचल उम्र 21 वर्ष और 2. शिवा गुप्ता पुत्र गौरी शंकर निवासी रेहड़ा चुंगी थाना विंध्याचल उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार संख्या UP63AU1223 को सीज कर दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय व त्रियुगी नारायण मिश्र मय पुलिस टीम शामिल रहे।








Users Today : 22
Users This Year : 24750
Total Users : 37343
Views Today : 40
Total views : 73499