मिर्जापुर/मड़िहान।
जनसेवा मिशन के तहत डॉ. एस.पी. पटेल (बीएचएमएस, सीटी-वाई-बीएचयू), राष्ट्रीय सचिव-चिकित्सा मंच अपना दल (एस) एवं अध्यक्ष-भूमि विकास बैंक, लालगंज ने शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम पथरखुरा में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। डॉ. पटेल ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि उनके सहयोग से स्वास्थ्य सेवाएं जन-जन तक पहुंचेंगी तथा हर संभव मदद की जाएगी।
इसी क्रम में उपकार हॉस्पिटल, देवरीकलां, मड़िहान एवं वर्षा पॉली क्लीनिक, लालगंज के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक सतीश कुमार सिंह पटेल (पूर्व प्रधान) ने बताया कि शिविर रविवार, 30 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम तक प्राथमिक विद्यालय धौरहां, मड़िहान में आयोजित किया गया।
शिविर में डॉ. एस.पी. पटेल स्वयं मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण करते रहे। अधिक से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा, “जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनहित के लिए निरंतर कार्य करना हमारा उद्देश्य है।” ‘स्वस्थ समाज-सुरक्षित कल-स्वस्थ मड़िहान’ के लक्ष्य को लेकर यह पहल की गई है।
क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। डॉ. पटेल के नेतृत्व में चल रहा जनसेवा अभियान ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।









Users Today : 12
Users This Year : 24740
Total Users : 37333
Views Today : 18
Total views : 73477