बरनवाल समाज की एकजुटता का परिचय, मिर्जापुर में भव्य वन विहार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर मां अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित बाबा नीम करोली आश्रम में बरनवाल सेवा समिति मिर्जापुर द्वारा भव्य वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के करीब 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बरनवाल समाज के अध्यक्ष पवन बरनवाल ‘पालू’ ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वे एक-दूसरे से मिलते हैं और विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज जो एक साथ बैठकर खाता है, वह हमेशा संगठित रहता है।

समिति के मंत्री रमन बरनवाल (विंध्याचल निवासी) ने बताया कि विगत कई महीनों से इस आयोजन की तैयारी चल रही थी। वन विहार कार्यक्रम के माध्यम से बरनवाल समाज अपनी एकजुटता का परिचय भी देता है।

कोषाध्यक्ष योगेश बरनवाल ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज का उद्गम स्थल बुलंदशहर है। हम सभी महाराजा अहिबरन के वंशज हैं। बुलंदशहर जिले में महाराजा अहिबरन का किला और अन्य ऐतिहासिक स्थान मौजूद हैं, जिन पर हमें गर्व है। महाराजा अहिबरन के पुत्र अनूप बरनवाल के नाम पर वहां अनूपशहर बसा हुआ है

समिति के संरक्षक एवं युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर विवेक बरनवाल ने कहा, “कोई भी समाज जो संगठित रहता है, वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है।” उन्होंने बताया कि बरनवाल समाज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग में समाज के आठ बच्चों ने सफलता हासिल की है। समाज के लोग मुख्य रूप से व्यापार से जुड़े रहे हैं, लेकिन अब युवा शिक्षा-दीक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में आगे आ रहे हैं। समाज इस दिशा में प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भदोही जिले के घोसिया माधोसिंह बाबू सराय खमरिया से अशोक बरनवाल, गोपाल बरनवाल, रविंद्र बरनवाल, अवधेश बरनवाल सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए बरनवाल सेवा समिति मिर्जापुर के सभी सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम की व्यवस्था में संरक्षक कृपाशंकर बरनवाल, सुशील बरनवाल, अनिल बरनवाल, नरेश बरनवाल, आलोक बरनवाल तथा कार्यकारिणी सदस्यों पवन बरनवाल (विंध्याचल), गौरव बरनवाल, शरद बरनवाल, सोनू बरनवाल, डिजिटल मीडिया प्रभारी दिलीप बरनवाल और पूर्व कोषाध्यक्ष आशुतोष बरनवाल आदि ने विशेष सहयोग दिया। समिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई