मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्पुरी स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक रूटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा, रखरखाव व अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। जिलाधिकारी ने उपस्थित सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के रजिस्टर को भी देखा।
गोदाम के बाहर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति व उसके फुटेज का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोदाम की साफ सफाई, तथा अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण करते हुए समय-समय पर रिफिलिंग कराए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को मॉक ड्रिल कराए जाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह,
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी के अलावा मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा धर्मेन्द्र अग्रहरि, जिला सचिव भाजपा चन्द्रबलि, कांग्रेस पार्टी के छोटे खान, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, बहुजन समाज पार्टी के सद्दाम राइन, सपा से अनीस खान, धनंजय कुमार सिंह, गोवा ला प्रजापति, आम आदमी पार्टी विजय विश्वकर्मा, मनबोध दूबे सहित विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311