महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन स्थित जंसा थाना पुलिस ने मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में गठित तीन पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और छात्राओं के आवागमन वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां कसने, अश्लील इशारे करने और परेशान करने वाले 5 मनचलों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों में जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र निवासी राजा बनवासी और रोहित बनवासी तथा वाराणसी जिले के जंसा निवासी अमन कुमार और बड़ागाँव निवासी विशाल राजभर एवं विकास राजभर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के साथ उप-निरीक्षक अंशु पाण्डेय, महिला उप-निरीक्षक मंजू चौरसिया, नेहा सिंह, कांस्टेबल भानू प्रताप शुक्ला तथा महिला कांस्टेबल नीतू, जागृति, किरन यादव, श्रेया और प्रतिभा की प्रमुख भूमिका रही।










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313