जमानियाँ (गाजीपुर)
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों के स्मरण और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को जमानियाँ दक्षिणी मंडल में एक भव्य और ऐतिहासिक ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया और हर तरफ ‘भारत माता की जय’ वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे गूंज उठे।
राष्ट्रप्रेम की इस अलख को जगाने वाली यह तिरंगा यात्रा तयशुदा मार्ग जमानियाँ के दरौली चट्टी से,बिन्द मोड़ से होते हुए हेतिमपुर के साथ बडेसर में समापन किया गया l
इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष, जमानियाँ दक्षिणी संदीप कुमार बिन्द द्वारा की गई। यात्रा को सफल बनाने और क्षेत्रवासियों में जोश भरने के लिए कई प्रमुख वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति देखने को मिल रही है l

यहां जिला पदाधिकारी में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह , जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा के साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जमानियाँ, सुनीता सिंह मौजूदगी रही इन्हीं के साथ क्षेत्रीय नेतादल के रूप में अवधेश सिंह , सुनील सिंह, अरविन्द सिंह, मिथिलेश सिंह , अश्वनी सिंह , दया यादव सहित सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ता और देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान वक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि हम सब मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें तथा स्वतंत्रता के इन पावन पर्वों पर तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च रखें। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों में भारी उत्साह भरा तथा हर घर तक राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का संदेश दिया।











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438