उत्तर प्रदेश के शहरी गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 137 नगर निकायों में 73,184 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
यह स्वीकृति लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) के तहत दी गई है। इसके बाद यूपी में इस घटक के तहत स्वीकृत आवासों की कुल संख्या बढ़कर 4,88,526 हो जाएगी।







