वाराणसी
चित्रांकन फाइन आर्ट्स स्टडी सोसाइटी, भगवानपुर, वाराणसी के तत्वावधान में “आर्ट कॉम्पिटिशन 2026 – पेंट द प्राइड ऑफ इंडिया” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत बच्चों द्वारा आयोजित तिरंगा जागरूकता गतिविधि से हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागी बच्चों ने देशभक्ति विषय पर आधारित आकर्षक एवं सुंदर पेंटिंग्स बनाईं। बच्चों की कलाकृतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय गौरव और रचनात्मक सोच की सुंदर झलक देखने को मिली।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अमरेश कुमार रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मिथिलेश, रामगोपाल, तारा कुमारी एवं सुनीता निगम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी के रूप में अखिलेश कुमार, संजना जायसवाल, साक्षी चंद्रा, तनु, राशी एवं कृतिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना तथा उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना था। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनकी शानदार कलाकृतियों ने आयोजन के उद्देश्य को सफल साबित किया।











Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 16
Total views : 73324