मीरजापुर 07 अगस्त 2026-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार के सभागार कक्ष में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार पटेल एवं सीएचसी एमओटीसी डॉ संतोष कुमार वर्मा के उपस्थिति में जीरो से चौदह वर्ष के आयु के बच्चों को टीबी रोग से बचाव क्रम में दिनांक 07 अगस्त 2026 को समस्त सीएचओ, आंगनबाड़ी सुपर वाइजर एवं आशा संगनियो के बीच इलाज के नए टीप्सों को साझा कर उन्हें आशानुरूप परिणाम हेतु प्रशिक्षित किया गया।
प्रभारी डाक्टर राकेश सिंह द्वारा मौजूद सभी कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने एवं लक्षण प्रभावित बच्चों वह बड़ों को सरकारी चिकित्सालयों की उपलब्ध नि: शुल्क सुविधाओं का लाभ दिलाने में अग्रसर होने का सुझाव दिया गया।
वहीं एमओटीसी डॉ संतोष सिंह द्वारा टीबी के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए कहा गया कि टीबी एक गंभीर बिमारी जरुर है लेकिन ला इलाज नहीं है साथ ही यह भी कहा कि जीरो से पांच वर्ष के बच्चों में बलगम जांच थोड़ा सुविधा जनक नहीं होता इसलिए एसे स्थिति में एक्स-रे आदि प्रकिया सहयोगी सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा व्यवहारिक पक्ष को महत्व देते हुए कहा गया कि कोई भी स्वास्थ्य से पीड़ित व्यक्ति आपके पास एक उम्मीद लेकर आता है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है उससे मृदुभाषी एवं अपनापन भाव से ही उसका उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग करें जिससे कि वह रोग से हार मान कर निराश एवं शिथिल न हो सके।
उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ आशिफ जहीर, डॉक्टर संगीता, सर्वेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तिखार, बीसीपीएम गीता आदि मौजूद रहे।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445