वाराणसी
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के
कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07-08-2026 को एक व्यक्ति जो ऑटो में बैठकर वाराणसी समान लेने के लिये आये थे। गोलगड्डा आटो से उतरे तो देखे कि उनका बैग बदल गया है बैग में 52000/-रुपये और अन्य सामान थे।
सूचना प्राप्त होने पर थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग को बरामद कर आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया। व्यक्ति द्वारा आदमपुर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 सौरभ सिंह चौकी प्रभारी हनुमान फाटक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. रिक्रूट का0 औतम पासवान थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस टीम कमिश्नरेट वाराणसी ।







