शहाबगंज (चंदौली)
स्थानीय विकासखंड के बड़गांवा में मोहर्रम के चेहल्लुम के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति के तरानों के बीच पारंपरिक लकड़ी के करतब का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टोनी खरवार और उनके साथी तनवीर अहमद मौजूद रहे।
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे, जबकि महिलाओं ने भी घरों की छतों से प्रदर्शन देखा।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई। सुलतापुर और मुस्लिम आजाद नवजवान कमेटी, नई बस्ती की टीमों ने “दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए” और “ऐ मेरे वतन ” के लोगों जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान भी हुआ, जिसके दौरान मौजूद लोगों ने खड़े होकर सम्मान प्रकट किया।

इसके बाद पारंपरिक लकड़ी का प्रदर्शन हुआ। प्रतिभागियों ने लकड़ी से बने नकली भाले, गड़ासे, बंदूक समेत विभिन्न आकृतियों के साथ करतब दिखाए। मुख्य अतिथि टोनी खरवार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। करतब देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।
कार्यक्रम में बाहर से आए मेहमानों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नई बस्ती के उस्ताद समसुलहुदा और अंजुमन गरीब नवाज के उस्ताद अलतजा ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था में सिपाही नियाज अहमद और पुष्पेंद्र यादव मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में अंजुमन गरीब नवाज के अध्यक्ष महताब अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लगातार मेहनत की।
वहीं ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।इस दौरान पूर्व प्रधान जमील अहमद, राजू सिद्दीकी, सोनू, इबरार अहमद,शाकिब, गुड्डू खान, राकिब, इजान, जौहर, इमदाद अहमद, लड्डू उर्फ अंजुम, सलाहुद्दीन शेख, मिन्हाज शेख,आमिर फुजैल खान शमशाद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









Users Today : 25
Users This Year : 24753
Total Users : 37346
Views Today : 45
Total views : 73504