गहमर ( ग़ाज़ीपुर )
कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में गुरुवार को सुबह हुई वर्षा के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव की गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर पानी का निकासी नहीं होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण खुर्शीद खान, अफजल खान और अशफाक सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में ऐसी ही स्थिति बनती है। घरों के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीण इमादुद्दीन अहमद ने बताया कि तत्काल राहत के लिए यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है।हालांकि, और समस्या का स्थायी हल नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित नहीं की गई तो प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान उन्हें इसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालियों का निर्माण, निकासी मार्गों का विकास और जल निकासी की समुचित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराई जाए। इससे भविष्य में में जलजमाव की समस्या न हो सके









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529