चंदौली
चंदौली जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत इलिया कस्बे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की सरकारी भूमि से करीब 23 वर्ष पुराने अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।
राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अवैध मकाननुमा ढांचे को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदारों की मौजूदगी में की गई। पूरे अभियान के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जनहित की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।







