जनेश्वर मिश्र का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: रामकिशुन यादव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 चन्दौली

पीडीडीयू नगर मानस नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाजवाद, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जनहित को सर्वोपरि रखा।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जनेश्वर मिश्र के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं।

समाजवादी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएं तथा सामाजिक समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।

उनका सादा जीवन और उच्च विचार नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कैलाश तिवारी, विनोद मिश्रा, सदानंद पांडे, अभय पाठक, पवन मिश्रा, संतोष पाठक, पवन तिवारी, रितेश मिश्रा, विक्की मिश्रा, छविनाथ पाण्डेय, बैजनाथ यादव, डॉ. किशन, परमानंद, संजय नट और रमेश आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।