सकलडीहा,
सावन माह को लेकर शासन प्रशासन की ओर से लगातार साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा के नागेपुर और टिमिलपुर तहसील मुख्यालय का गांव होने के बाद भी एक भी सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। जिससे सड़क से लेकर स्कूल और तहसीलों का साफ सफाई कार्य बाधित है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने समस्या को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
तहसील मुख्यालय, डायट, सीओ कार्यालय कंपोजिट विद्यालय से लेकर कई शिक्षण संस्थान और देव स्थल है। सावन माह को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है। जिससे शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो सके। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा के नागेपुर और टिमिलपुर में कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। जिससे मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर मार्ग और स्कूल सहित तहसील मुख्यालय के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
ग्राम प्रशासक और व्यापारियों की शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम,राकेश मोदनवाल आदि ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। बीडीओ विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली है। पंचायत विभाग को बताया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







