चन्दौली सकलडीहा
विकास खण्ड क्षेत्र के धरहरा खाद वितरण केंद्र पर किसानों ने खाद वितरण में लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए केंद्र पर पहुंचे, लेकिन वितरण की धीमी व्यवस्था के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
किसान संजय सिंह का आरोप है कि पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। कई किसानों ने समय पर खाद नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर मौजूद किसानों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की मांग की, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था की शिकायत मिली है, तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459