सकलडीहा,
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह विभाग की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त राजस्व संग्रह विभाग के अनुसेवक इन्द्रदेव प्रसाद को संगठन के पदाधिकारियों ने मालाफूल और अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह विभाग के तहसील अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग की मजबूत कड़ी संग्रह विभाग होता है। जान जोखिम में डालकर अपने कर्तब्यों को संग्रह विभाग निभाता है। सेवानिवृत्त होने के बाद सुरक्षा को लेकर असहज महसूस करता है। बावजूद संग्रह विभाग सदैव ही शासन प्रशासन के हर विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त इन्द्रदेव प्रसाद को संगठन की ओर से पदाधिकारियों ने मालाफूल अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधान सहायक (राजस्व लेखाकार) रोहित कुमार सिंह , सहायक राजस्व लेखाकार हिमांशु श्रीवास्तव, बिहारी सिंह यादव, जयप्रकाश मिश्रा ,पन्नालाल संग्रह, रामाश्रय यादव,अवधेश गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।







