वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर राज व सुशासन की मिसाल के बीच, वाराणसी कमिश्नरेट में गोमती जोन की डीसीपी व लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी नीतू काद्दयान अपने कड़क और न्यायप्रिय अंदाज से शहर की सुरक्षा का पर्याय बन चुकी हैं। उन्हें पूरे वाराणसी में ‘ लेडी सिंघम’ के रूप में जाना जाता है।
अप्रैल 2026 में गोमती जोन का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय और जनसुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराना, थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करना उनकी प्राथमिकता रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, डीसीपी नीतू काद्दयान की इस बेबाक कार्यशैली ने वाराणसी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया है। उनके इस खौफनाक एक्शन से अपराधियों की नींद उड़ी हुई है, वहीं आम जनता और महिलाओं में सुरक्षा का भाव तेजी से बढ़ा है।







