आजमगढ़
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्री से अभियुक्त राशिद शादी का झांसा देकर बातचीत करता रहा और बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा विवाह की बात कहने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-240/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2026 को अभियुक्त राशिद पुत्र स्व. जाहिद, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी सुदनीपुर पावर हाउस के पास से सुबह करीब 10:05 बजे की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, कांस्टेबल अनिल प्रसाद और आरक्षी आयुष शर्मा थाना फूलपुर शामिल रहे।











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423