बागपत,
जनपद बागपत के बागपत शहर में स्थित बाबा मोहनराम धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में दिल्ली एनसीआर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आये सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अर्जी लगायी और बाबा मोहनराम जी के परमभक्तों में शुमार संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी का पूजन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी ने विभिन्न परेशानियों से पीड़ित श्रद्धालुओं की समस्या को बाबा मोहनराम जी के दरबार में रखा और उनके निवारण के लिए बाबा मोहनराम जी से प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने संकटों के निवारण के लिए बाबा मोहनराम जी और संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनेकों श्रद्धालुओ ने संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी के माध्यम से और बाबा मोहनराम के आर्शीवाद से अपने साथ हुए चमत्कारों को एक-दूसरे के साथ साझा किया और बताया कि संकट निवारण के लिए जब वे सभी जगह से थक हार चुके थे, उस समय कोई चमत्कारी शक्ति हमें बाबा मोहनराम धाम बागपत में खींच लायी और यहां पर संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी के आर्शीवाद से हमारे संकटों का निवारण हुआ।
गुरूजी के प्रशंसकों में शुमार महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने बताया कि चमत्कारी मोहनराम धाम बागपत में दीपावली, होली, रक्षाबन्धन व गुरू पूर्णिमा चार बड़े पर्व मनाये जाते है। इसके अलावा बाबा मोहनराम जी का यह धाम हर महीने के पहले शनिवार को बाबाजी के दर्शनों के लिए मंगलकारी माना जाता है।
इस अवसर पर गुरूमाता सुशीला जी, आवेश कुमार, ग्यानसिंह, ओपी सिंह, कपिल सोलंकी, चिराग कुमार, डाक्टर आकाश, वीना हरिद्वार, काजल, कुसुम सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 4
Total views : 73312