मिर्जापुर
सैकड़ों कुंटल बर्बाद होने की चर्चा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल खरीद केंद्र बंद हुए एक महीने से अधिक, लेकिन अब तक पूरा गेहूं नहीं उठाया गया। जर्जर भवन, टपकती छत, खुले मैदान और फटी तिरपाल के नीचे पड़ा सरकारी गेहूं बारिश, चूहों और आवारा पशुओं के बीच छोड़ दिया गया।
स्थानीय स्तर पर सैकड़ों कुंटल गेहूं खराब होने की बात कही जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिले के जमालपुर ब्लॉक के चौकियां संघ स्थित PCU गेहूं खरीद केंद्र का मामला। सरकारी खरीद के बाद भी अगर अनाज सुरक्षित नहीं, तो जवाबदेह कौन?क्या होगी नुकसान की भरपाई या फिर फाइलों में ही दब जाएगा पूरा मामला?







